डेंट को-लिविंग और हॉस्टल प्लेटफ़ॉर्म HooLiv ने अपने Pre-Series A राउंड में 24 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की है. इस राउंड की अगुवाई Negen Capital ने की है. इसके अलावा कई संस्थागत निवेशकों, एंजेल निवेशकों और फैमिली ऑफिसों ने भी इसमें हिस्सा लिया है.
यह फंडिंग HooLiv को ग़ैर-मेट्रो शहरों में विस्तार करने, ब्रांड बिल्डिंग, और अपने प्रॉपर्टी मैनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म को मज़बूत बनाने में मदद करेगी. कंपनी का लक्ष्य भविष्य में अपने मॉडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दोहराना है.







